श्रीनगर, 13 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिलाल अहमद को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डोरू इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया और आतंकी अपराधों में उसकी सहभागिता की जांच की जा रही है।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2YuROus
No comments:
Post a Comment