जम्मू, 28 मई (भाषा) पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। रक्षा विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम करीब चार बजे बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में मोर्टार से गोले भी दागे।” पीआरओ ने कहा कि भारतीय सैनिक इस कार्रवाई का उपयुक्त जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2M9yGAz
No comments:
Post a Comment