जम्मू, आठ मई (भाषा) भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बुधवार को कहा कि पार्टी इस आरोप की जांच के लिए एक समिति बनाएगी कि उसके कुछ नेताओं ने संसदीय चुनाव को प्रभावित करने के लिए पत्रकारों को रिश्वत देने का प्रयास किया। वैसे इस मामले में जिन भाजपा नेता का नाम आया है उन्होंने दावा किया कि पत्रकारों को दिये गये लिफाफों में निमंत्रण पत्र थे, न कि रुपये। रैना ने यह भी कहा कि वह रिश्वतखोरी की शिकायत में उनका नाम लेने को लेकर लेह प्रेस क्लब के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2PSW7fX
No comments:
Post a Comment