जम्मू, 19 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात कृष्णाघाटी सेक्टर के बलोनी स्थित एक अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे जिसमें सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सत्यपाल सिंह घायल हो गये। अधिकारियों ने कहा कि घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी में तैनात भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की ओर
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2YDcuAu
No comments:
Post a Comment