जम्मू, 13 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में तीन अलग-अलग घटनाओं में मादक पदार्थों के सात कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपियों को जम्मू और रियासी जिलों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने रविवार को जम्मू शहर में सिधर के वलियाबाद इलाके से दो लोगों को पकड़ा और उनके पास से नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी नवाज शरीफ और नजीर अहमद ने बताया कि वे जम्मू के पलौरा में जुल्फीकार हुसैन गनाई नामक व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/30inPYq
No comments:
Post a Comment