इस्लामाबाद, 13 मई (भाषा) पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित बलात्कार की घटना की सोमवार को निंदा की और इसे एक ‘भयावह’ घटना करार दिया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने घाटी में प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियों से हमले की भी निंदा की। बांदीपुरा जिले के सुम्बेल इलाके में लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2HkacQT
No comments:
Post a Comment