श्रीनगर, 26 मई (भाषा) अलकायदा से संबद्ध एक संगठन से जुड़े आतंकवादी जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में दो दिन पहले लगाई गई निषेधाज्ञा को हटा लिया गया है जिसके बाद वहां जन जीवन सामान्य हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कश्मीर घाटी के किसी भी हिस्से में किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। एक अधिकारी ने बताया,‘‘घाटी में जन जीवन सामान्य हो गया है क्योंकि रविवार को कोई हड़ताल नहीं है और कहीं भी प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि दुकानें, पेट्रोल पंप तथा अन्य प्रतिष्ठान रविवार को सुबह खुल
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2EydmP3
No comments:
Post a Comment