जम्मू, 12 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को चार ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हीरानगर के जांडी गांव के रहनेवाले जगदीश कुमार को एक गश्ती दल ने जांडी फोर्ट के निकट लिंक रोड पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कुमार पर मादक पदार्थ से संबंधित कानून एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2Yr41jH
No comments:
Post a Comment