जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों में 15 अगस्त के बाद मिलेगी ढील: सत्यपाल मलिक - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 13, 2019

जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों में 15 अगस्त के बाद मिलेगी ढील: सत्यपाल मलिक

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के पहले से राज्य में तैनात सुरक्षा फैसले का ऐलान किए जाने के बाद और भी चौबंद कर दी गई। हालांकि, इस कारण राज्य के लोगों को बीते दिनों जिन पाबंदियों का सामना करना पड़ा, जल्द ही उन्हें इनसे राहत मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कहना है कि 15 अगस्त के बाद पाबंदियों में ढील दी जाएगी। हालांकि, इंटरनेट और फोन सेवा बहाल होने में कुछ दिन और लगेंगे। आवागमन बहाल, इंटरनेट-फोन नहीं हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में खास बातचीत में मलिक ने बताया कि 15 अगस्त के बाद आवागमन पर लगाई गई पाबंदी में ढील दी जाएगी। हालांकि, फोन और इंटरनेट को उन्होंने युवाओं को गुमराह करने और भड़काने का हथियार बताया। मलिक ने कहा, 'हम दुश्मन को वह हथियार तब तक नहीं देना चाहते जब चीजें सामान्य न हो जाएं। एक हफ्ते या 10 दिन में सब ठीक हो जाएगा और उसके बाद धीरे-धीरे संपर्क के साधन बहाल किए जाएंगे।' यह भी पढ़ें: 'सीमा पार के प्रॉपगैंडा के आधार पर राहुल की बातें' सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें (राहुल को) जानकारी का अभाव है। उन्होंने कहा कि वायनाड के सांसद सीमा पार के प्रॉपगैंडा के आधार पर बातें कर रहे हैं। मलिक ने राहुल को दिया हुआ कश्मीर आने का निमंत्रण भी वापस ले लिया। बता दें कि राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति प्रकट की थी और कहा था कि वह राहुल के लिए विमान भेजेंगे ताकि वह स्थिति का जायजा लें और तब बोलें। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विशेष विमान की नहीं, घूमने-फिरने की आजादी की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि वह विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे। यह भी पढ़ें: मलिक ने वापस लिया निमंत्रण मलिक ने कहा, 'मैंने उनसे यहां आने और स्थिति खुद देखने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने अपने आने में शर्तें सामने रख दीं- वह प्रतिनिधिमंडल के साथ आना चाहते हैं, फिर उन्हें हिरासत में लिए गए नेताओं से भी मिलना है। यह कैसे संभव है? मैंने उन्हें इन शर्तों पर नहीं बुलाया था। इसलिए निमंत्रण वापस लेता हूं।' उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते में 10 टीवी चैनल वहां पहुंचे हैं और राहुल को उनसे बात करके हालात के बारे में पता करना चाहिए और जानकारी बढ़ानी चाहिए।


from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times https://ift.tt/31DrpMw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages