क्या कश्मीरी होने का खामियाजा भुगता आदिल ने! - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 13, 2019

क्या कश्मीरी होने का खामियाजा भुगता आदिल ने!

मुंबई मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का असर मुंबई में रहने वाले कश्मीरी मूल के लोगों पर भी पड़ा है। इसकी ताजा मिसाल कश्मीरी गायक आदिल गुरेजी हैं। गुरेजी ने दावा किया है की जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद मुंबई में उनके मकान मालिक ने उन्हें घर से बाहर कर दिया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने मामला गंभीर होता देख आदिल को उसी मकान मालिक से उसी घर में रहने के लिए ठिकाना दिलवा दिया है। गायक आदिल गुरेजी का कहना है कि वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले से 5 सितंबर को मुंबई पहुंचे थे। यहां आने पर उनके मकान मालिक ने उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए कहा। आदिल ने सैकड़ों कश्मीरी गाने गाए हैं और वे कश्मीर में काफी प्रसिद्ध गायक हैं। वह अंधेरी के लोखंडवाला में पिछले डेढ़ साल से रह रहे हैं। आदिल ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा। उन्होंने नजदीकी दोस्तों और घर दिलाने वाले एजेंट पर भी मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों के बारे में उनके दोस्त और मुंबई पुलिस खुलकर कुछ नहीं बोल रही है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/34NBby7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages