मुंबई एयरपोर्ट पर अब शराबी कर्मचारियों की नो एंट्री - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 5, 2019

मुंबई एयरपोर्ट पर अब शराबी कर्मचारियों की नो एंट्री

मुंबई मुंबई एयरपोर्ट पर शराबी कर्मचारियों की एंट्री बैन हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट में प्रवेश से पहले अब सभी कर्मचारियों को ‘ब्रेथ एनेलाइजर’ टेस्ट से गुजरना होगा। पहली बार शराब के सेवन का दोषी मिलने पर या टेस्ट से इनकार करने पर तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित होगा। जिन कर्मचारियों के लाइसेंस नहीं होते उनके भी एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने पर तीन माह का प्रतिबंध होगा। दूसरी बार गलती करने पर रोक एक साल की अवधि के लिए लगेगी। तीसरी बार बीए टेस्ट में शराब पीकर ड्यूटी पर आने की पुष्टि होने पर तीन साल के लिए लाइसेंस निलंबित होगा या ड्यूटी से हटाया जाएगा। एयरपोर्ट पर होने वाली दुर्घटनाओं को शून्य करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय ने एयरपोर्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का टेस्ट करने का आदेश दिया था। महानिदेशालय के आदेश के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर सभी कर्मचारियों के ‘ब्रेथ एनेलाइजर’ टेस्ट की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि अब तक देश के सभी एयरपोर्ट पर पायलटों और चालक दल के सदस्यों की ही ‘ब्रेथ एनेलाइजर’ टेस्ट होता था।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2oRl3uW

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages