गाजियाबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में 65 गिरफ्तार, 350 पर मुकदमा - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 21, 2019

गाजियाबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में 65 गिरफ्तार, 350 पर मुकदमा

गाजियाबाद, 21 दिसंबर (भाषा) उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 350 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ हिंसा और पत्थरबाजी करने में शामिल असमाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ ने बताया कि 65 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 350 असमाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि लोनी के पूर्व विधायक ज़ाकिर अली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह के मुताबिक शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


from UP News: यूपी न्यूज़, UP News in Hindi, UP Samachar, Uttar Pradesh News, यूपी समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार https://ift.tt/34Onhu6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages