Pages

Thursday, March 5, 2020

कोरोना वायरस संक्रमित परिवार के संपर्क में आये सभी 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

आगरा, पांच मार्च (भाषा) शहर के एक ही परिवार के छह सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खास एहतियात बरते जा रहे हैं। वहीं इस परिवार के संपर्क में आने वाले अन्य 25 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इनमें से कोई संक्रमित नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित परिवार के संपर्क में कुल 25 लोग आए थे। सभी के नमूनों को जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। वहीं गुरुवार को जिलाधिकारी पीएन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों और बचाव के उपाय पर चर्चा की।


from Agra News: आगरा न्यूज़, Agra Samachar, आगरा समाचार, Agra Ki Taza Khabar, आगरा की ताजा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TFvHR7

No comments:

Post a Comment