महाराष्ट्र में 3 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 10, 2020

महाराष्ट्र में 3 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

पुणेमहाराष्ट्र में मंगलवार को तीन और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और ये तीनों व्यक्ति उन दो लोगों के संपर्क में आए थे, जिनमें एक दिन पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जारी बयान में कहा गया है कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। दुबई से हाल में लौटे पुणे के एक व्यक्ति और एक महिला के नमूने सोमवार को जांच में सकारात्मक पाए गए थे। पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने मंगलवार को बताया कि परिवार ने मुंबई हवाई अड्डे से पुणे तक जिस वाहन में यात्रा की, उसके वाहन चालक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही दंपति की बेटी संक्रमित हो गई है। पढ़ें, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार की शाम जारी बयान में कहा गया कि एक अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है जो उन लोगों के साथ उसी विमान में था। बयान में कहा गया है कि तीनों मरीजों की हालत स्थिर है और लोगों से परेशान न होने की अपील की गयी है। इस बीच जिला प्रशासन ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है जो शहर में इन पांच मरीजों के संपर्क में आये थे, जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मंडलायुक्त दीपक महैसेकर ने बताया कि इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है जो उन सभी स्थानों पर जाएगी जहां ये पांचो लोग गये थे और उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाएगी। इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांचो मरीजों की हालत स्थिर है। इस बीच, बीड जिले में तीन लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिन्होंने यहां के इन चार लोगों के साथ दुबई की यात्रा की थी जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के मद्देनजर स्थानीय सिंघड़ रोड इलाके में स्थित तीन स्कूलों ने अगले दो तीन दिन तक बंद रखने का फैसला किया है, जिनमें नांदेड़ सिटी स्कूल, पवार पब्लिक स्कूल और डीएसके स्कूल शामिल है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2TGggJJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages