कोरोना: दिहाड़ी मजदूरों की भूख मिटा रहा 'रोटी घर' - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 25, 2020

कोरोना: दिहाड़ी मजदूरों की भूख मिटा रहा 'रोटी घर'

मुंबईकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉक डॉउन किया गया है। इसका सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले और सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वालों और बेसहारा लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे लोगों की भूख मिटाने के लिए 'रोटी घर' आगे आया है। बुधवार से रोटी घर की तरफ से बेसहारा लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। संस्था की तरफ से सिक्युरिटी गार्ड, दिहाड़ी मजदूर सहित सड़क किनारे रहने वाले दूसरे बेसहारा लोगों को खाना दिया जा रहा है। संस्था से जुड़े चीनू क्वात्रा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और रोटी घर के खुशियां फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया है। खुशियां फाउंडेशन रोजना सैकड़ो अनाथ बच्चों को भी खाना खिलाता है। 1200 लोगों की मददचीनू ने बताया कि बुधवार को हमने 1200 लोगों को खाना खिलाया। इसमे 700 स्लम इलाकों में रहने वाले बच्चों और 500 दिहाड़ी मजदूर, सिक्युरिटी गार्ड, भिखारी इत्यादि शामिल हैं। हमने 30 किग्रा राइस और 15 किग्रा दाल बुधवार को बनाया था। जिसे ठाणे, मुम्बई और नवी मुंबई के 1200 जरूरतमंद लोगों में बंटा गया। आने वाले कुछ दिनों तक हम रोजना लोगों को इसी तरह खाना खिलाते रहेंगे। पहले भी मदद के लिए आये आगेचीनू क्वात्रा इसके पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। पिछले साल राज्य के आंतरिक हिस्सों में आई बाढ़ के बाद वहां जाकर क्वात्रा ने भी कई लोगों के लिए रोजाना खाना तैयार किया था। वहीं उसके पहले केरल बाढ़ के दौरान भी लोगों की मदद के लिए चीनू आगे आ चुके हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2QGdrX9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages