आगरा, पांच मार्च (भाषा) शहर के छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आने वाले पर्यटकों को प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही ताजमहल में प्रवेश की अनुमति दे रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को ताजमहल से पांच सौ मीटर की दूरी पर शिल्पग्राम में एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गयी है। वह विदेशी पर्यटकों का परीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि पर्यटन थाना पुलिस के इंसपेक्टर दिनेश कुमार, एसआई राकेश चौहान, एसआई हेमंत मावी और कांस्टेबल हरवीर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग कर रहे हैं।
from Agra News: आगरा न्यूज़, Agra Samachar, आगरा समाचार, Agra Ki Taza Khabar, आगरा की ताजा खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cBBCPV
No comments:
Post a Comment