सर्वेः 88 फीसदी चाहते हैं, बढ़े लॉकडाउन की अवधि - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 10, 2020

सर्वेः 88 फीसदी चाहते हैं, बढ़े लॉकडाउन की अवधि

नई दिल्ली (COVID-19) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में करीब 88 फीसदी भारतीयों को लगता है कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाले 21 दिन के राष्ट्रव्यापी बंद को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह बात एक नए सर्वेक्षण में गुरुवार को सामने आई। एक समाचार प्लेटफॉर्म के सर्वेक्षण के अनुसार निष्कर्षों से यह भी पता चला है कि शोध में शामिल होने वाले 88 प्रतिशत लोग लॉकडॉउन के दौरान ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करने से बच रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 40 हजार ऐप उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं शामिल की गई थीं। इसके अनुसार, 92 प्रतिशत उत्तरदाताओं को लगता है कि निजी क्षेत्र को कोविड-19 परीक्षण करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सर्वेक्षण में कहा गया, 'लॉकडाउन, सामाजिक दूरी और के प्रसार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।' ओडिशा सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही 17 जून तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का भी फैसला किया। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन की अवधि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को 5 हजार 734 तक पहुंच गई। इनमें से 5 हजार 95 सक्रिय मामले हैं, वहीं 166 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 472 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र 1 हजार 135 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां 117 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 72 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2Vj2BaZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages