UP में कोरोना के मामले 1.5 लाख पार, 4814 नए मामले सामने आए - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 15, 2020

UP में कोरोना के मामले 1.5 लाख पार, 4814 नए मामले सामने आए

लखनऊ उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 4814 मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1.5 लाख पार (150061) पहुंच गई। अब तक प्रदेश में कुल 2393 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 96231 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं, जबकि ऐक्टिव मामलों की संख्या 51437 है। लखनऊ से 671 मामले सामने आए पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले राजधानी लखनऊ से आए हैं। यहां से 671 मामले, गोरखपुर से 310 मामले, कानपुर नगर से 250, प्रयागराज से 203 और बरेली से 177 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ में 14 मरीज की मौत बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 14 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा सहारनपुर में पांच, कानपुर नगर में चार, वाराणसी और प्रयागराज में तीन-तीन मरीजों की जान गई है। अब तक कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें कानपुर (295) में हुई हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3g07rCp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages