कैशबैक का झांसा दे पूछा OTP, ₹30 हजार उड़ाए - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 14, 2020

कैशबैक का झांसा दे पूछा OTP, ₹30 हजार उड़ाए

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी एक व्यापारी को साइबर जालसाज ने ठग लिया। जालसाज ने उन्हें के बोनस पॉइंट कैश करवाने का झांसा देकर हासिल कर लिया और 30 हजार की चपत लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेक खंड-5 निवासी व्यापारी अनुराग कुशवाहा के पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर एक शख्स ने उन्हें कॉल की और खुद को बैंककर्मी बताया। कॉलर के पास क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी होने की वजह से उन्हें विश्वास हो गया कि वह बैंक से ही बोल रहा है। जालसाज ने उन्हें बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 8 हजार बकाया है, जबकि आपके पास कुछ बोनस पॉइंट भी मौजूद हैं। अगर आप बोनस पॉइंट कैश करवा लें तो आप का बकाया कम हो जाएगा। झांसे में फंसे पीड़ित ने जालसाज की बात मान ली। ओटीपी पूछकर कर ली 30 हजार की शॉपिंगकुछ ही पल में जालसाज ने पीड़ित के फोन पर ओटीपी नंबर भेजा। ओटीपी बताते ही पीड़ित के खाते से 30 हजार की शॉपिंग हो गई। मेसेज देख पीड़ित को शक हुआ तो उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवाया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर अमित दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/36S6AA0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages