Pages

Saturday, December 22, 2018

बंदरों के हमले में महिला छत से गिरी, मौत

मथुरा, 19 दिसम्बर (भाषा) जिले में बीती शाम एक महिला बंदरों के हमले में संतुलन बिगड़ने के कारण छत से गिर गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के दलपत खिड़की इलाके में रहने वाले राजू गोस्वामी की पत्नी रेखा (38) मंगलवार की दोपहर को छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गई। वहां पर मौजूद बंदरों की टोली ने उस पर हमला कर दिया। असंतुलित हो कर रेखा छत से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें http://bit.ly/2ELiDER

No comments:

Post a Comment