मथुरा, 18 दिसम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने आसानी से दबोच लिया। फिलहाल उसे पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, "राया थाना क्षेत्र में बलदेव रोड पर सियरा गांव के समीप हत्या व लूट जैसे कई जघन्य मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश हरीश चंद्र से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।"
from Mathura News, Agra News, Mathura-Agra News in Hindi, मथुरा-आगरा समाचार, खबरें http://bit.ly/2EDEs8i
No comments:
Post a Comment