आगरा, 18 दिसंबर (भाषा) मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को पत्नी फाजना अहमद के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। ताजमहल देखकर वे भी इसके मुरीद हो गये। काफी देर तक एकटक ताजमहल को निहारते रहे। इसके बाद उनके मुंह से निकला, अमेजिंग...ब्यूटीफुल...इट इज रियली अ वंडर। खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर करीब 12 बजे मालदीव के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचा। यहां से उन्हें व उनकी पत्नी को बैटरी चालित कार से ताजमहल परिसर लाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडे और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उनका स्वागत किया।
from Agra Samachar, Agra Latest Kabar, Agra News in Hindi | आगरा समाचार, आगरा लेटेस्ट खबर, आगरा न्यूज़ http://bit.ly/2GAQFgM
No comments:
Post a Comment