Pages

Saturday, December 22, 2018

मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह, उनकी पत्नी ताजमहल देख कर अभिभूत हुए

आगरा, 18 दिसंबर (भाषा) मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को पत्नी फाजना अहमद के साथ ताजमहल देखने पहुंचे और मुगलकाल में बनी प्रेम की इस धरोहर को देख कर अभिभूत हो गए। सोलिह और उनकी पत्नी बहुत देर तक एकटक ताजमहल को निहारते रहे। इसके बाद उनके मुंह से निकला, ‘‘अमेजिंग...ब्यूटीफुल...इट इज रियली अ वंडर।’’ दोपहर करीब 12 बजे मालदीप के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल पहुंचा। खेरिया हवाईअड्डे से सोलिह दंपती ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। यहां से उन्हें बैटरी चालित कार से ताजमहल परिसर तक लाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य

from Agra Samachar, Agra Latest Kabar, Agra News in Hindi | आगरा समाचार, आगरा लेटेस्ट खबर, आगरा न्यूज़ http://bit.ly/2RdnKDx

No comments:

Post a Comment