पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाले शेष इलाके से शनिवार को करीब 600 लोग निकाले गए. माना जा रहा है कि अमेरिकी समर्थित लड़ाके इस इलाके पर अंतिम धावा बोलने की तैयारी में हैं. ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) की भेजी गई बसों से 600 से ज्यादा लोगों खासकर महिलाएं और बच्चों को निकाला गया. ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि कुर्द-अरब गठबंधन के कब्जे वाले इलाकों में भेजे गए लोगों में कई जिहादी लड़ाके भी शामिल हैं. Over 600 people were evacuated from the Islamic State group's remaining holdout in eastern Syria, as US-backed fighters prepare for a final assault on the area https://t.co/d6GxCV3DqV — AFP news agency (@AFP) January 12, 2019 अमेरिका नीत गठबंधन से समर्थन प्राप्त एसडीएफ ने सितंबर में आईएस को उस पिछले हिस्से से निकालने के लिए हमले बोलने शुरू किए थे जिसे समूह ने 2014 में अपने ‘गढ़’ का हिस्सा बताया था. अब्देल रहमान ने बताया कि 760 आईएस लड़ाकों समेत करीब 16,000 लोग दिसंबर की शुरुआत से इलाका छोड़ चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक हाजिन कस्बे के आस-पास के इलाकों में लगभग 2,000 आम नागरिक फंसे हुए हैं. निगरानी एजेंसी ने कहा है कि अंतिम हमले की तैयारी के लिए एसडीएफ के 300 योद्धा सोसा गांव के पास तैनात किए गए हैं. (भाषा से इनपुट)
from Latest News दुनिया Firstpost Hindi http://bit.ly/2TMfMii
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, January 16, 2019
Home
Latest News दुनिया Firstpost Hindi
world
सीरिया: आईएस के ठिकानों पर धावा बोलने की तैयारी में हैं अमेरिकी समर्थित लड़ाके, निकाले गए 600 लोग
सीरिया: आईएस के ठिकानों पर धावा बोलने की तैयारी में हैं अमेरिकी समर्थित लड़ाके, निकाले गए 600 लोग
Tags
# Latest News दुनिया Firstpost Hindi
# world
Share This
About Prateek Jaiswal
world
Labels:
Latest News दुनिया Firstpost Hindi,
world
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment