जम्मू, 22 जनवरी (भाषा) दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में यहां तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के नगरोटा इलाके के पजगरिया में एक जीप के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वाहन उधमपुर जा रहा था। चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2RGmiKN
No comments:
Post a Comment