जम्मू, 22 जनवरी (भाषा) सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों से कथित तौर पर लूट की और दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात दयानी के पास हुई जब नकाब पहने कुछ लुटेरों ने कर्मचारियों से नकद लूट लिया। उन्होंने बताया कि इस बाबत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2Dqguwq
No comments:
Post a Comment