श्रीनगर, 12 जनवरी (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में आती है तो सत्य एवं मेलमिलाप आयोग गठित करके जम्मू-कश्मीर में हत्याओं की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर बुनियादी रूप से राजनीतिक समस्या है और राज्य के भीतर और साथ ही पाकिस्तान के साथ संवाद स्थापित करने से ही आगे का रास्ता निकल पाएगा। श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2Cnoqg0
No comments:
Post a Comment