Pages

Monday, January 14, 2019

कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम ढेर

श्रीनगर, 13 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कटपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका बल ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2RtfmAO

No comments:

Post a Comment