अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की दीवार बनवाने के लिए अड़ गए हैं. वॉल की फंडिंग की बहस के बीच में अमेरिका में फिलहाल गवर्नमेंट शटडाउन चल रहा है. वहीं अब ट्रंप ने धमकी दी है कि उन्हें अगर दीवार बनवाने के लिए देश में आपातकाल भी लागू करना पड़े तो वो करेंगे. ट्रंप ने खुद कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर सकते है. अपनी विवादित अमेरिका-मैक्सिको वॉल प्रोजेक्ट के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रंप ने गुरुवार को टेक्सास का दौरा किया. इस दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह आपातकाल घोषित करने वाले हैं. उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘हम इसके काफी करीब हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य समझ की बात है और यह खर्चीला भी नहीं है.’ सीएनएन की खबर के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, 'अगर हम किसी डील पर नहीं पहुंचते हैं, तो मैं आपातकाल को 100 प्रतिशत हां कहूंगा. लेकिन ये मेरे लिए बहुत हैरानी वाली बात होगी कि अगर हम किसी डील पर नहीं पहुंचे और मैंने इमरजेंसी घोषित नहीं की और इसे दूसरे स्रोतों से फंड नहीं किया.' ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि नेशनल इमरजेंसी लागू करना अंतिम विकल्प है. उन्होंने धमकी दी थी कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित नहीं करते हैं तो वह आपातकाल लागू कर देंगे. ट्रंप बुधवार को डेमोक्रेटिक नेताओं-प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता चक शुमर के साथ इस मामले पर हुई बैठक बीच में ही छोड़कर आ गए थे, जिसके बाद से आपातकाल लागू करने की ओर उनका झुकाव बढ़ गया है. उन्होंने गुरुवार को टेक्सस में पत्रकारों से कहा, ‘मैं बहुत बड़े स्तर पर इमिग्रेशन सुधारना चाहता हूं. इसमें समय लगेगा. यह मुश्किल काम है. यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन इमिग्रेशन रिफॉर्म से पहले हमें ब्रेकर बनाना होगा. हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं.’
from Latest News दुनिया Firstpost Hindi http://bit.ly/2CekdLz
No comments:
Post a Comment