Pages

Wednesday, January 16, 2019

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर सकते हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में अवैध रूप से देश में दाखिल होने वाले (इमीग्रेंट्स) लोगों को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) लागू कर सकते है. अपनी विवादित अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार योजना के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से ट्रंप ने गुरुवार को टेक्सास का दौरा किया. इस दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह आपातकाल घोषित करने वाले हैं. उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘हम इसके निकट हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं, क्योंकि यह सामान्य समझ की बात है और यह खर्चीला भी नहीं है.’ ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय आपातकाल लागू करना अंतिम विकल्प है. उन्होंने धमकी दी थी कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की राशि आवंटित नहीं करते हैं तो वह आपातकाल लागू कर देंगे. ट्रंप बुधवार को डेमोक्रेटिक नेताओं- प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट में अल्पमत के नेता शक शुमर के साथ इस मामले पर हुई बैठक बीच में ही छोड़कर आ गए थे, जिसके बाद से आपातकाल लागू करने की ओर उनका झुकाव बढ़ गया है. उन्होंने गुरुवार को टेक्सास में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं व्यापक स्तर पर इमीग्रेशन रिफॉर्म्स करना चाहता हूं. इसमें समय लगेगा. यह जटिल काम है. यह 30-35 साल से चल रहा है, लेकिन इमीग्रेशन रिफॉर्म्स से पहले हमें अवरोधक बनाना होगा. हम ऐसा जल्दी कर सकते हैं.’ ट्रंप ने कहा, ‘हम राष्ट्रीय आपात लागू कर सकते हैं.’

from Latest News दुनिया Firstpost Hindi http://bit.ly/2TBBTrA

No comments:

Post a Comment