Pages

Friday, January 18, 2019

आतंकी हमला टालने के लिए बीएसएफ कांस्टेबल को दिया गया ईनाम

जम्मू, 15 जनवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल को जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने एक आतंकी हमला नाकाम करने के लिए ईनाम देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के 168वीं बटालियन के कांस्टेबल इरशाद अहमद ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता दिखाई और सात जनवरी को कश्मीर घाटी में तत्काल हरकत में आते हुए आतंकवादियों के हमले को नाकाम करके एक बड़ी घटना को टाल दिया। डीजीपी ने कांस्टेबल की बहादुरी के लिए उन्हें नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2SWuymC

No comments:

Post a Comment