Pages

Friday, January 18, 2019

हुर्रियत से सीधे शिकायतें पहुंचाने को कहा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने

जम्मू, 15 जनवरी (भाषा) राज भवन और हुर्रियत कान्फ्रेंस के बीच संवाद शुरू करने के प्रयास में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को अलगाववादी नेताओं के लिए अपने संदेश में कहा कि आम जनता के साथ ज्यादती एवं अन्याय के मामलों की जानकारी सीधे उन्हें दी जाए। मलिक ने इस तरह की पेशकश रखते हुए अपील की कि हुर्रियत कान्फ्रेंस के नेताओं को उन्हें पराया नहीं समझना चाहिए। राज्यपाल मलिक ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘हुर्रियत के लिए मेरा संदेश है कि उन्हें मुझे पराया नहीं समझना चाहिए।’’

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2AN5vvf

No comments:

Post a Comment