मॉडरेटर ने बीच में ही रोका अमोल पालेकर का भाषण, ये रही अहम वजह - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

मॉडरेटर ने बीच में ही रोका अमोल पालेकर का भाषण, ये रही अहम वजह

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अमोल पालेकर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, अमोल पालेकर को सरकार की आलोचना करने पर अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ गया. वो शनिवार को एक कार्यक्रम में मंच से बोल रहे थे. कार्यक्रम की मॉडरेटर ने ही उन्हें बोलने से रोक दिया. अमोल पालेकर को बीच में ही रोका अमोल पालेकर शनिवार को एक सार्वजनिक मंच से बोल रहे थे. उन्होंने जैसे ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के एक फैसले की आलोचना करनी शुरू की, कार्यक्रम की मॉडरेटर ने उन्हें बोलने से ही रोक दिया. उन्हें अपने पूरे भाषण के दौरान कई बार रोका गया और स्पीच को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए भी कहा गया. अमोल पालेकर नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के जरिए आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. ये कार्यक्रम मशहूर कलाकार प्रभाकर बर्वे की याद में आयोजित किया गया था. अमोल अपनी स्पीच में बोल रहे थे कि कैसे आर्ट गैलरी ने इन दिनों अपनी स्वतंत्रता खोई है. उन्होंने इसके कामकाज पर भी कई सवाल उठाए. सौजन्य: सिनेस्तान अमोल ने मॉडरेटर से किया सवाल बता दें कि, जब अमोल पालेकर ने सरकार के इस फैसले पर बोलना शुरू किया तो मंच पर मौजूद मॉडरेटर ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया. बार-बार टोके जाने के बाद अमोल पालेकर ने मॉडरेटर महिला से पूछा कि आप चाहती क्या हैं कि मैं अपनी स्पीच बीच में ही खत्म कर दूं? इस पर मॉडरेटर ने उन्हें जल्द ही अपनी स्पीच खत्म करने के लिए कहा.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2MZ8yFt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages