सलमान और रेमो डिसूजा के बीच फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर काफी अनबन हुई थी और ये बात किसी से छुपी भी नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान खान और रेमो डिसूजा के बीच फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर गर्मा-गर्मी हो गई थी. इसके बाद ही फिल्म का जो हाल बॉक्स ऑफिस पर हुआ, इससे भी आप सभी वाकिफ हैं. दोनों के बीच इस फिल्म के बाद से बातचीत तक बंद हो गई लेकिन अब एक खबर रेमो और सलमान से जुड़ी हुई सामने आ रही है. सलमान से मिलने पहुंचे रेमो सलमान और रेमो के बीच की तल्खी अब दोस्ती में बदलती हुई नजर आ रही है और इसका क्रेडिट वरुण धवन को जाता है. दरअसल, इस वक्त सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ और रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ के सेट्स मुंबई के फिल्म सिटी में ही लगे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो हाल ही में अपनी फिल्म से कुछ समय निकालकर ‘भारत’ के सेट पर पहुंचे थे लेकिन सलमान उस वक्त फिल्म के एक सीन में बिजी थे जिसकी वजह से वो रेमो से मिल नहीं पाए. हालांकि, सलमान ने रेमो की भावनाओं का ख्याल रखा और उन्हें रात में घर आने का न्यौता दिया. सलमान के बुलावे पर रेमो उनसे मिलने रात के 3:30 बजे उनके घर पहुंच गए. ऐसा माना जा रहा है कि रेमो पुरानी बातों क भुलाकर सलमान को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. वरुण धवन का है इसमें हाथ आपको बता दें कि, ऐसा सुनने में आ रहा है कि रेमो डिसूजा और सलमान खान की इस सुलह के पीछे वरुण धवन का हाथ है. वरुण धवन, सलमान खान के जितने करीब हैं, उतने ही रेमो डिसूजा के भी हैं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2SlKLFO
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, February 10, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
देर रात सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे रेमो डिसूजा, क्या हो गई है सुलह?
देर रात सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे रेमो डिसूजा, क्या हो गई है सुलह?
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment