‘वूमनिया’ का नाम बदलकर किया गया ‘सांड की आंख’, भूमि और तापसी आएंगी साथ नजर - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

‘वूमनिया’ का नाम बदलकर किया गया ‘सांड की आंख’, भूमि और तापसी आएंगी साथ नजर

तापसी पन्नू के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘मिशन मंगल’ की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से ये खबर सामने आ रही है कि वो अनुराग कश्यप की फिल्म ‘वूमनिया’ में भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. भूमि ने अब इस फिल्म के बारे में एक नई घोषणा की है. ठंडे बस्ते में नहीं गई है ‘वूमनिया’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘वूमनिया’ ठंडे बस्ते में जा चुकी है लेकिन बता दें कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई है. हाल ही में भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म के बारे में नई घोषणा की है. भूमि ने सोशल मीडिया के जरिए ये कहा है कि ये फिल्म बंद नहीं हुई है और अब इसे ‘वूमनिया’ की जगह ‘सांड की आंख’ के नाम से रिलीज किया जाएगा. भूमि ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘सांड की आंख है ना, शूटिंग है इसमें हमारा काम! ना ये शूटर दादी कभी सिल्व हो सकी है...और ना ये फिल्म.’ #SaandKiAankh hai naam, SHOOTING hai ismein humara kaam! Na yeh #ShooterDadis kabhi shelve ho saki hai...aur na yeh movie! Let's go! @taapsee @tushar1307 @anuragkashyap72 @RelianceEnt @realshooterdadi @shooterdadi @nidhiparmar pic.twitter.com/ty089TJGyV — bhumi pednekar (@bhumipednekar) February 9, 2019 So we have decided to not pay the extortion sum of 1 crore to @PritishNandy. He can sit on the title and warm it and hope for it to hatch into something worthwhile for his company for once — Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) February 9, 2019 10 फरवरी से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी करने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी यूपी के बुजुर्ग शॉर्पशूटर चंद्रो और प्राक्षी तोमर पर आधारित है. इस फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी से शुरू होगी.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DnFAuC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages