नवाजुद्दीन सिद्दीकी आजकल हर तरह के किरदार कर रहे हैं. वो अपने किरदार में आसानी से ढल जाते हैं. अब तक कई फिल्में उन्होंने अपने करियर में की हैं, जो ये बताती हैं कि वो किस लेवल के कलाकार हैं. हाल ही में उनकी ‘ठाकरे’ रिलीज हुई है, जिसे लेकर उनकी बहुत तारीफ हो रही है. लेकिन अब नवाजुद्दीन से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. ‘बोले चूड़ियां’ में आएंगे नजर हाल ही में ये खबर भी सामने आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने भाई शम्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में नजर आएंगे. डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शम्स ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट श्रद्धा कपूर को साइन करने का मन बनाया है और दोनों ने इसके लिए मुलाकात भी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को इश फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. फिल्म निर्माताओं ने उन्हें कहानी सुनाई है, जो श्रद्धा को पसंद भी आई है. हालांकि, श्रद्धा ने इस फिल्म को अब तक साइन नहीं किया है क्योंकि पहले से ही उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें वो इस समय पूरा कर रही हैं. ‘साहो’ में नजर आएंगी श्रद्धा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्रद्धा कपूर इन दिनों कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. उनमें से साइना नेहवाल की बायोपिक, प्रभाष के साथ ‘साहो’ और रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ है.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2DrJpib
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, February 10, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
अब नवाजुद्दीन के साथ नजर आएंगी ये राजकुमार की ‘स्त्री’, ऐसी हैं खबरें
अब नवाजुद्दीन के साथ नजर आएंगी ये राजकुमार की ‘स्त्री’, ऐसी हैं खबरें
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment