डायरेक्टर रोहित धवन काफी वक्त से अपनी नई सुपरहीरो फिल्म बनाना चाहते हैं. इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है लेकिन उन्हें कोई अभिनेता ही नहीं मिल रहा है, जो कि फिल्म में लीड रोल निभा सके. पहले ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया और अब सलमान खान ने भी इसके लिए ना कह दिया है. सलमान ने रोहित की फिल्म को कहा ना डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को लगता है कि वो एक सुपरहीरो का किरदार निभाने की उम्र में नहीं हैं. भले ही सलमान खान तीनों खान में सबस छोटे हों लेकिन उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है और उन्हें लगता है कि इस उम्र में वो सुपरहीरो का किरदार नहीं निभा पाएंगे और न ही किरदार के साथ न्याय ही कर पाएंगे. ‘वेटरन’ में आएंगे सलमान नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान को लेकर हाल ही में ये खबरें आई हैं कि वो ‘भारत’ के बाद एक और कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ के हिंदी रीमेक में काम करने की सोच रहे हैं. ये फिल्म कोरिया की बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है और इसे साल 2015 की सबसे कमाऊ फिल्म का दर्जा हासिल है. इस फिल्म को भी सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ही बनाने वाले हैं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2SiFHlr
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Sunday, February 10, 2019
Home
entertainment
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
रोहित धवन की सुपरहीरो फिल्म को सलमान ने ठुकराया, ये बताई वजह
रोहित धवन की सुपरहीरो फिल्म को सलमान ने ठुकराया, ये बताई वजह
Tags
# entertainment
# Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Share This
About Prateek Jaiswal
Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.
No comments:
Post a Comment