अभिनेता गोविंद नामदेव के पुस्तक विमोचन पर पहुंचे अमिताभ, पहली बार उनके जीवन में हुआ ऐसा - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

अभिनेता गोविंद नामदेव के पुस्तक विमोचन पर पहुंचे अमिताभ, पहली बार उनके जीवन में हुआ ऐसा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव की किताब मधुकर शाह बुंदेला का विमोचन किया गया. मुंबई के इस्कॉन ऑडिटोरियम के भव्य हॉल में अमिताभ बच्चन ने इस पुस्तक को लॉन्च किया. ये किताब 1842 में बुंदेला के राजा मधुकर शाह के जीवन और संघर्ष के बारे में बताती है. इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कई सारी बातें कहीं. पुस्तक के विमोचन पर पहुंचे अमिताभ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत गोविंद नामदेव की किताब ‘मधुकर शाह बुंदेला’ के जीवन पर आधारित किताब का महानायक अमिताभ बच्चन ने विमोचन किया. इस किताब के जरिए गोविंद नामदेव ने एक ऐसे दौर से अवगत कराने की कोशिश की है जिसके बारे में अधिकतर जनता जानती ही नहीं. इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि, ‘मुझे बेहद खुशी है कि मुझे आमंत्रित किया गया वर्ना लोगों ने तो मुझे इंग्लिश बुक लॉन्च इवेंट्स का ब्रांड एंबेसेडर ही बना दिया था. ऐसा पहली बार हुआ है कि मुझे किसी हिंदी पुस्तक के लॉन्च पर बुलाया गया है और मैं इसके लिए तहे दिल से गोविंद जी का शुक्रिया अदा करता हूं.’ भावुक हो गए गोविंद नामदेव अमिताभ की तारीफ में गोविंद ने कहा कि, ‘ये न सिर्फ एक अच्छे कलाकार ही हैं बल्कि एक देशभक्त भी हैं. मैं इस आयोजन में होके बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं बच्चन साहब को अपना आदर्श मानता हूं.’ इस मौके पर गोविंद नामदेव के पुराने दोस्त सतीश कौशिक भी मौजूद रहे.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2E3ffDL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages