Total Dhamaal: फिल्म का टीजर किया गया रिलीज, रितेश और जॉनी की कॉमेडी कर देगी हंसने पर मजबूर - WorldNews24/7

WorldNews24/7

India Hindi News App Brings You The Latest News And Videos From The Hindi Top Breaking News Studios In India.Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World.Access Videos And Photos On Your Device With The Hindi Top Breaking News India News App.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

Total Dhamaal: फिल्म का टीजर किया गया रिलीज, रितेश और जॉनी की कॉमेडी कर देगी हंसने पर मजबूर

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को खुद अजय देवगन ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. बते महीने की 21 जनवरी को ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ‘टोटल धमाल’ का नया टीजर रिलीज अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘टोटल धमाल’ का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया है. इस टीजर को रिलीज करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा कि, ‘क्या आपके पास है ऐसा हेलीकॉप्टर?’ इस टीजर में रितेश देशमुख और जॉनी लीवर जबरदस्त कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं. टीजर को देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. Kya aapke paas aisa helicopter hai?http://bit.ly/2GgrpeF in cinemas near you on 22nd February. — Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 8, 2019 22 फरवरी को होने वाली है फिल्म रिलीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म को 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कहानी एक जंग के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक्शन और कॉमेडी भरपूर होगी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए माधुरी और अनिल काफी अरसे बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2I0ZUr2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages