जम्मू, 25 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने डोडा जिले में भूस्खलन के कारण एक चट्टान के एक मिनीबस से टकराने से हुए हादसे में मारे गये लोगों के प्रति बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह हादसा बुधवार को हुआ था जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार मिनी बस ठठरी से गंदोह की ओर जा रही थी
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2ZxQwjG
No comments:
Post a Comment