Pages

Thursday, April 25, 2019

पाकिस्तान गए जम्मू कश्मीर के आतंकवादी एलओसी व्यापार में शामिल : अधिकारी

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) सीमा पार कर पाकिस्तान जाने में सफल रहने वाले कम से कम 10 आतंकवादियों ने आईएसआई की सक्रिय मदद से सीमा पार कारोबार स्थापित किए थे और वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से चलने वाले कारोबार में शामिल थे। इसके जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादियों को फंड मुहैया कराया जाता था। इस कारोबार को हाल में सरकार ने स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के ये निवासी या तो पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे हैं अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2vmZmTe

No comments:

Post a Comment