Pages

Thursday, April 25, 2019

सीमापार से व्यापार निलंबित किए जाने के खिलाफ महबूबा ने विरोध मार्च की अगुवाई की

श्रीनगर, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नियंत्रण रेखा के पार से होने वाले व्यापार को निलंबित करने तथा जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध के खिलाफ बुधवार को पुलवामा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध मार्च की अगुवाई की। यह विरोध मार्च टॉउन हॉल पुलवामा से उपायुक्त के दफ्तर तक निकाला गया। मुफ्ती ने नियंत्रण रेखा के पार से होने वाले व्यापार से रोक हटाने और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासिन मलिक को रिहा करने की मांग की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी से प्रतिबंध हटाने और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर असैन्य यातायात पर

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2PrQwwR

No comments:

Post a Comment