Pages

Saturday, May 25, 2019

कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित

श्रीनगर, 23 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों के मुठभेड़ के बाद पूरे कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है । अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर मोबाइल फोन इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है ताकि कानून व्यवस्था कायम रहे और किसी प्रकार का अफवाह न फैले। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएनएल ब्राडबैंड सेवा काम कर रहा है । आतंकवादी संगठन अल कायदा से संबंधित अंसार गजवा उल हिंद के जाकिर मूसा को प्रदेश के त्राल से सुरक्षा बलों ने पकड़ा था ।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2JFZoiq

No comments:

Post a Comment