Pages

Saturday, May 25, 2019

जम्मू कश्मीर: जितेंद्र, फारूक जीते, महबूबा मुफ्ती हारीं

श्रीनगर, जम्मू, 23 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू कश्मीर की तीन लोकसभा सीटें बरकरार रखती हुई नजर आ रही है जबकि पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने गढ़ अनंतनाग सीट में हार का सामना करना पड़ा। इस राज्य से जीतने वाले प्रमुख चेहरों में नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं। राज्य का सबसे बड़ा उलटफेर अनंतनाग सीट पर देखने को मिला जहां नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा को मात दी।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2K3zrsm

No comments:

Post a Comment