जम्मू, आठ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भीषण आग लगने से कई एकड़ गेहूं की फसल तबाह हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पावर सप्लाई लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि कुछ मिनटों में ही आग दो से तीन किलोमीटर फैल गई और लोगों के उसे बुझाने के पहुंचने से पहले ही कई एकड़ गेहूं की फसल तबाह हो गई। उन्होंने बताया कि लोगों ने आग बुझाने के लिए सरकार से सेना की अग्निश्मन गाड़ियों को बुलाने की मांग की है। लोगों ने दावा किया है कि आग में 100 एकड़ से अधिक जमीन तबाह हो गई,
from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2LEOSdc
No comments:
Post a Comment