Pages

Sunday, May 12, 2019

साम्बा में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जम्मू, नौ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान का एक घुसपैठिया गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम चौकी के निकट गतिविधि देखी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के शाकेरगढ़ जिले के मोहम्मद अफजल के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के लिए व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया है।

from Jammu News in Hindi, Jammu News, जम्मू समाचार, जम्मू खबरें | Navbharat Times http://bit.ly/2Ha33CD

No comments:

Post a Comment