Pages

Saturday, May 25, 2019

दक्षिण कश्मीर में मुठभेड़ में मारा गया अलकायदा का जाकिर मूसा

श्रीनगर, 24 मई (भाषा) दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा से जुड़े समूह अंसार गजावत-उल-हिंद का स्वयंभू सरगना जाकिर राशिद भट उर्फ जाकिर मूसा मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों को मिली इस बड़ी सफलता की पुष्टि की। मूसा पाकिस्तान की निंदा के बाद कश्मीर घाटी में सुर्खियों में आया था और उसने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन से रिश्ते तोड़कर अल-कायदा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की थी। कैरम खिलाड़ी मूसा ने किशोरावस्था में जम्मू कश्मीर का विभिन्न स्तरों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया था।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2JFZsia

No comments:

Post a Comment