Pages

Saturday, May 25, 2019

भद्रवाह में नौ दिन बाद रात का कर्फ्यू हटा, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

भद्रवाह, 24 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर की भद्रवाह घाटी में नौ दिनों बाद बृहस्पतिवार को रात का कर्फ्यू हटा लिया गया और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई। डोडा जिले की भद्रवाह घाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या के खिलाफ समुदाय के सदस्यों के हिसंक प्रदर्शनों के बाद 16 मई को कर्फ्यू लागू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शहर में शुक्रवार को रात का कर्फ्यू हटा लिया गया और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई। मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवाएं नौ दिन के लिए निलंबित रहने के बाद शुक्रवार शाम को बहाल हो गई।

from Srinagar News in Hindi, Srinagar News, श्रीनगर समाचार, श्रीनगर खबरें, Jammu and Kashmir News | Navbharat Times http://bit.ly/2JZWyUR

No comments:

Post a Comment